नई दिल्ली: पिता को कैंसर के कारण खोने का दुख सोनल गोयल के लिए समाज को जागरूक करने की प्रेरणा बन गया। त्रिपुरा कैडर की 43 वर्षीय भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी गोयल ने तंजानिया में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ संदेश दिया। वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी गोयल दो अक्टूबर को किलिमंजारो के तीन आधिकारिक शिखर बिंदुओं में से एक, 5,756 मीटर (18,885 फुट) ऊंचे स्टेला प्वाइंट पर पहुंचीं।



