अमृता अंडर 23 विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में, कोमल को कांस्य

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की अमृता पुजारी ने फाइनल में जगह बनाई। कोमल ने कांस्य पदक जीता, जबकि स्वीटी और वैष्णवी भी पदक की दौड़ में हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लॉस वेगास: भारत की अमृता पुजारी ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 72 किलो फाइनल में प्रवेश कर लिया । अमृता ने कजाखस्तान की साबिरजानोवा को 7 . 1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन की वेंजिन कियू को 10 . 8 से मात दी । महाराष्ट्र के सोलापूर की अमृता का सामना अब यूक्रेन की इरिना जाब्लोत्स्का से होगा ।

कोमल ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में कजाखस्तान की विक्टोरिया के को 7 . 2 से हराकर कांस्य पदक जीता । इससे पहले वह सेमीफाइनल में यू्क्रेन की एलिना फिलिपोविच से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गई थी । उन्होंने कनाडा की एला फाइंडिंग को हराया था । स्वीटर 53 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक की दौड़ में है ।वह क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टेले रौद्रिगेज डोबलर से 2 . 11 से हार गई थी । डोबलर के फाइनल में पहुंचने से स्वीटी को रेपेशॉज खेलने का मौका मिला है जिसमें वह चीन की शियापटोंग झेंग से खेलेगी ।

वैष्णवी पाटिल भी 65 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये पदक की दौड़ में है । वह जापान की हारूका कोबारू से खेलेंगी ।दीक्षा मलिक महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही । वीजा से जुड़े कारणों से भारत महिलाओं के 50 किलो, 55 किलो, 57 किलो और 62 किलो वर्ग और ग्रीको रोमन 60 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 97 किलो और 130 किलो में खिलाड़ी नहीं उतार सका है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।