राजस्थान: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 4.80 लाख से अधिक आवेदन

राजस्थान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 4.80 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। इनमें 2.67 लाख से ज्यादा आवेदन 18-19 वर्ष के युवाओं के हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान एक अक्टूबर से चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 14 अक्टूबर तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4,80,893 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 2,67,946 और 20 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के 2,12,947 आवेदन शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।