वैशाली नाव हादसा: राघोपुर के अंचल अधिकारी का तबादला

बिहार के वैशाली जिले में राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। अंचल अधिकारी दीपक कुमार का तबादला कर प्रभात कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में तीन दिन पहले नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पातेपुर के अंचल अधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।