खाद्य नियामक ने स्वच्छता खामियों को लेकर रेडिसन ब्लू होटल के संचालक को दिया नोटिस

नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में गंभीर खामियों पर FSSAI ने नोटिस जारी किया। सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नयी दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू होटल का संचालन करने वाली कंपनी एबी होटल्स लिमिटेड को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता आवश्यकताओं का पालन न करने पर शुक्रवार को नोटिस जारी किया तथा तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ”खाद्य कारोबार परिचालक (एफबीओ) को तत्काल सुधारात्मक उपाय करने और जहां भी जरूरी हो सहायक दस्तावेज तथा सचित्र साक्ष्यों के साथ विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया गया है।”

नियामक ने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कार्रवाई हो सकती है, जिसमें एफएसएसएआई लाइसेंस का निलंबन भी शामिल है।एफएसएसएआई के अनुसार परिसर और उपकरणों के रखरखाव में भारी खामियां पाई गईं, जिनमें जंग लगी मशीनरी, फ्रीजर से रिसाव तथा रेफ्रिजरेशन, तापमान निगरानी, वेंटिलेशन, फर्श और प्रकाश व्यवस्था में कमियां शामिल हैं। खाद्य नियामक ने स्वच्छता, जमा पानी तथा जल निकासी और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया। कीट नियंत्रण में कमियां दर्ज की गईं और परिसर में कॉकरोच तथा मक्खियों की सक्रियता देखी गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।