पटना : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी नई फिल्म ‘छोटे सरकार’ साइन कर ली है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म एग्रीमेंट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Something big coming soon….”

इस पोस्ट के सामने आते ही पवन सिंह के प्रशंसकों के बीच नई फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। तस्वीर में पवन सिंह फिल्म के एग्रीमेंट के साथ नजर आ रहे हैं। अब दर्शकों को फिल्म की कहानी, निर्देशक और अन्य कलाकारों और रिलीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
फिलहाल ‘छोटे सरकार’ को लेकर पवन सिंह की इस पोस्ट ने भोजपुरी फिल्म जगत में नई चर्चा शुरू कर दी है।

