झारखंड की शिक्षा रैंकिंग में रामगढ़ नंबर-1! कोडरमा दूसरे और चतरा तीसरे स्थान पर

झारखंड की सितंबर 2026 की शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ 77.86 प्रतिशत स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहा। कोडरमा दूसरे और चतरा तीसरे स्थान पर रहे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड की सितंबर 2026 की राज्यस्तरीय शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ जिले ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और KPMG की ओर से जारी समग्र जिला रैंकिंग में रामगढ़ को 77.86% स्कोर मिला , जबकि कोडरमा 77.12% के साथ दूसरे और चतरा 76.84% के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
यह रैंकिंग 23 प्रमुख और उप-सूचकांकों के आधार पर तैयार की गई। इसमें विद्यार्थियों के सीखने का स्तर, स्कूलों की नियमित निगरानी, समय पर डेटा रिपोर्टिंग, शैक्षणिक योजना, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक समन्वय जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, रामगढ़ को हाई प्रायोरिटी इंडिकेटर्स में 58.44 अंक और इनेबलर्स इंडिकेटर्स में 19.43 अंक मिले। जिले के उपायुक्त ऋतुराज ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
अब लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाना है।

Share This Article