सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- पुत्रधर्म के साथ राजधर्म का पालन कर रहे हैं हेमंत

विधायक सरयू राय ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। रूपी सोरेन का संस्कार भोज 18 अक्टूबर को होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नेमरा : जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय शुक्रवार को नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निष्ठापूर्वक पुत्रधर्म के साथ राजधर्म का पालन कर रहे हैं। गौरतलब है कि रूपी सोरेन का संस्कार भोज 18 अक्टूबर को होगा। इसके लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। उनके संस्कार भोज में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है और इसी के अनुरुप तैयारियां भी की जा रही हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।