मानगो में Blinkit कर्मचारियों का प्रदर्शन! पेआउट बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे डिलीवरी बॉय

जमशेदपुर के मानगो स्थित संकोसाई में Blinkit डिलीवरी कर्मचारियों ने पेआउट बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी 16 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान की मांग कर रहे हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो स्थित संकोसाई में Blinkit के डिलीवरी कर्मचारियों ने पेआउट बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेआउट दिया जाए। उनका कहना है कि डिलीवरी के दौरान दूरी, समय और मेहनत को देखते हुए मौजूदा भुगतान पर्याप्त नहीं है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और भुगतान व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। अब देखना होगा कि कंपनी कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।

Share This Article