सिमडेगा : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के गांव बड़कीछापर में पेयजल और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीसी को आवेदन दिया गया है। दरअसल, सदर प्रखंड की बड़कीछापर पंचायत के अंतर्गत गांव में सलीमा टेटे के घर के पास पेयजल की सुविधा नहीं है। वहीं गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को फोन कॉल करने और संदेश भेजने में भी परेशानी होती है। डीसी को दिए गए आवेदन में सलीमा टेटे के अलावा गांव के अन्य लोगों के भी हस्ताक्षर हैं। बड़कीछापर गांव में लंबे समय से कमजोर नेटवर्क की समस्या है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. लेकिन इस ओर न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी ही ध्यान दे रहे हैं।



