नयी दिल्ली: तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता रजनीकांत अभिनीत ‘जेलर 2’ ने रिलीज के दो दिन के भीतर दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 210.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। दिलीपकुमार ने ही 2023 में रिलीज हुई इसकी पहली फिल्म ‘जेलर’ का निर्देशन किया था। ‘जेलर 2’ बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका निर्माण कलानिधि ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है।


