सिमडेगा : महिला हॉकी टीम की कप्तान के गांव में मोबाइल नेटवर्क गायब, पानी का भी संकट

भारतीय महिला हॉकी कप्तान सलीमा टेटे के गांव बड़कीछापर में पेयजल और मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीसी से गुहार लगाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के गांव बड़कीछापर में पेयजल और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीसी को आवेदन दिया गया है। दरअसल, सदर प्रखंड की बड़कीछापर पंचायत के अंतर्गत गांव में सलीमा टेटे के घर के पास पेयजल की सुविधा नहीं है। वहीं गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को फोन कॉल करने और संदेश भेजने में भी परेशानी होती है। डीसी को दिए गए आवेदन में सलीमा टेटे के अलावा गांव के अन्य लोगों के भी हस्ताक्षर हैं। बड़कीछापर गांव में लंबे समय से कमजोर नेटवर्क की समस्या है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. लेकिन इस ओर न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी ही ध्यान दे रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।