झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में आया नया मोड़, डेडलाइन भी हो रही खत्म

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। राज्य सरकार को 29 अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संशोधित रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समय-सीमा समाप्त होने के करीब है। राज्य सरकार को इस मामले में आगामी 29 अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया था, जिसकी यह अवधि 29 अक्टूबर को पूरी हो रही है। इस समय-सीमा के भीतर अदालत में अपना पक्ष रखना अनिवार्य है, जिसे मुख्य सचिव के माध्यम से शो कॉज के रूप में दायर किया जाना है।

इसे देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का अनुरोध किया है, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समय पर पालन सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि, आयोग की ओर से अब तक संशोधित रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, जिससे अभ्यर्थियों की नजरें लगातार इस पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।