NH-33 की बदहाली पर भड़के विधायक सरयू राय, NHAI को अल्टीमेटम!

जमशेदपुर के मानगो में एनएच-33 के निर्माण में देरी और उड़ती धूल से परेशान विधायक सरयू राय ने एनएचएआई को अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो में एनएच-33 (पारडीह से बालीगुमा) निर्माण में हो रही देरी और धूल से परेशान विधायक सरयू राय ने एनएचएआई अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर दशहरा के बाद सड़क का काम शुरू नहीं हुआ और धूल रोकने के उपाय नहीं किए गए, तो उग्र आंदोलन होगा और मामला सीधे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि पारडीह से बालीगुमा एनएच के निर्माण में जो काम चल रहा है उससे दिन भर सड़क पर धूल उड़ती रहती है। इससे मुसाफिरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।