सिक्किम के राज्यपाल के रूप में माथुर का कार्यकाल कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने निवर्तमान राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के कार्यकाल की सराहना की, जबकि दुष्यंत गौतम राज्य के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने निवर्तमान राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के गरिमापूर्ण नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के साथ उनका जुड़ाव कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी बना रहेगा।

माथुर ने 31 जुलाई, 2024 को सिक्किम के 18वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। उन्हें केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे।

तमांग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के लिए माथुर के योगदान को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने जिस गरिमा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जो प्रतिबद्धता दिखाई और राज्य के लिए जो योगदान दिया, उससे राज्य के विकास और लोगों के कल्याण में काफी मदद मिली है। उनके कार्यकाल को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।’’

तमांग ने अपने विदाई संदेश में राज्य के लोगों के प्रति माथुर के स्नेह, वंचित वर्गों के लिए उनकी चिंता और सिक्किम की स्वर्ण जयंती के आयोजनों के दौरान उनके मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया।

उन्होंने माथुर को केवल राज्य का संवैधानिक प्रमुख ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और शुभचिंतक भी बताया तथा कहा कि सिक्किम के साथ उनका जुड़ाव कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी बना रहेगा।

तमांग ने माथुर को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और गौतम का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौतम का कार्यकाल राज्य की प्रगति में योगदान देगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों के फेरबदल के तहत 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।