इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत में पंजीकृत और भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर लगी रोक एक महीने के लिए और बढ़ा दी है।
देश के हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, यह रोक अब 24 नवंबर तक लागू रहेगी।

यह प्रतिबंध पहली बार 23 अप्रैल, 2025 को लगाया गया था। इसके बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच, समय-समय पर इसे बढ़ाया जाता रहा है।
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की। प्राधिकरण ने कहा कि यह रोक सैन्य उड़ानों पर भी लागू होगी।
प्राधिकरण के अनुसार, प्रतिबंध अब 24 नवंबर, 2026 को स्थानीय समय के अनुसार तड़के 4:59 बजे तक लागू रहेगा।
अप्रैल 2025 में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे।
भारत ने इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका होने का आरोप लगाया था, जबकि इस्लामाबाद ने इस आरोप से इनकार किया था। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव काफी बढ़ गया था।
पाकिस्तान के कदम के जवाब में भारत ने 30 अप्रैल, 2025 को पाकिस्तानी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।


