रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने मंगलवार को पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट में भगवान श्री राधा-कृष्ण के दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ट्रस्ट की ओर से संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बेसहारा लोगों को संध्या भोजन कराया। डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा कर मन को आत्मिक शांति एवं अपार संतोष की अनुभूति हुई।मेरा मानना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता और ईश्वर की आराधना है। भगवान श्री राधा-कृष्ण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे और हमें सदैव सेवा एवं परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे।



