मध्य प्रदेश सरकार का नया शाही जेट पहुंचा भोपाल, 250 करोड़ है कीमत

मध्य प्रदेश सरकार का 250 करोड़ रुपये का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट भोपाल पहुंचा। उड़ान से पहले डीजीसीए की मंजूरी, पंजीकरण और तकनीकी जांच बाकी है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश सरकार का नया शाही जेट भोपाल पहुंच चुका है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाला अत्याधुनिक विमान स्टेट हैंगर पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वीआईपी अब बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 से उड़ान भरेंगे। जुलाई 2024 में विमान खरीद को मंजूरी मिली थी।

हालांकि, इसे अभी उड़ान के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा। DGCA की मंजूरी, पंजीयन और तकनीकी जांच की प्रक्रिया बाकी है।जेट में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसका सफर बेहद आरामदायक होगा. यह जेट करीब 6297 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम है। सरकार का दावा है कि चार्टर्ड विमानों पर होने वाला मासिक खर्च एक-तिहाई रह जाएगा। राज्य सरकार पांच साल बाद अपने विमान से उड़ान भरेगी। अब केवल मंजूरियों का इंतजार है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।