रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। कोतवाली अंचल के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने 62 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की।छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण साहू, सुकरा मुंडा और सुगिया देवी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने विभाग द्वारा लगाए जाने वाले जुर्माने को भरने की इच्छा जताई है। यदि वे निर्धारित जुर्माना भरते हैं, तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़े जाने की संभावना है।



