नयी दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक द्वारा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को ‘‘भारत स्थित’’ आपराधिक गिरोह बताए जाने पर शुक्रवार को आपत्ति जताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कई बार‘‘भारत विरोधी बयान’’ देकर अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन विहिप ने प्रवासियों के मानवाधिकारों पर एक रिपोर्ट में भारत के बारे में की गई ‘‘अमर्यादित’’ टिप्पणियों को लेकर भी संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की।


