रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 26 अक्टूबर को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) सुनील भास्कर एवं डीआईजी (जैप) कार्तिक एस उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।



