भारतीय नौसेना तीन से पांच नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी

भारतीय नौसेना 3 से 5 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद आयोजित करेगी। इसमें समुद्री विज्ञान, महासागर प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : भारतीय नौसेना तीन से पांच नवंबर तक यहां अपनी वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद का आयोजन करेगी।
इस दौरान कई देशों के विशेषज्ञ समुद्री विज्ञान, महासागरों के प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विचार-विमर्श करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन होगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।