देश का स्मार्टफोन बाजार 2026 की तीसरी तिमाही में एक दशक के निचले स्तर पर : काउंटरपॉइंट

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के कारण भारत का स्मार्टफोन बाजार 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत गिरकर एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : मेमोरी चिप की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण मोबाइल उपकरणों की लागत बढ़ने से 2026 की तीसरी तिमाही में देश का स्मार्टफोन बाजार सालाना आधार पर 20 प्रतिशत घटकर एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसंधान निदेशक तरुण पाठक का अनुमान है कि खरीद क्षमता और नए फोन की मांग पर लगातार बने रहने वाले मूल्य दबाव के कारण 2026 में भारत का स्मार्टफोन बाजार लगभग 13 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।