रविवार को ओडिशा के दौरे पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आरबीआई डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को ओडिशा के दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इस दौरान वह 169 करोड़ रुपये की लागत से बने आरबीआई डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को ओडिशा के दो घंटे के दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा साझा किए गए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से शाम करीब 4:30 बजे यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।