नयी दिल्ली : कैबिनेट सचिवालय ने निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी के आचरण के खिलाफ दो निर्वाचन आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) की ओर से भेजी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर अर्जी पर मिले जवाब को सार्वजनिक किए जाने से यह जानकारी सामने आई है।

जवाब के मुताबिक, सचिवालय ने कहा था कि ये शिकायतें उन्होंने (निर्वाचन आयुक्तों) “व्यक्तिगत हैसियत” से की थीं और चूंकि “पूर्ण आयोग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना” नहीं मिली थी, इसलिए “इस समय कोई भी कार्रवाई करना अनुपयुक्त हो सकता है।”


