राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, जानें किस नेता ने कह दी ये बात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए संगठन के स्तर पर अलग-अलग पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का बड़ा अवसर है। सभी कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, संगठन महामंत्री पवन साय समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share This Article