दाऊद की डी-कंपनी को ‘‘भारत स्थित’’ आपराधिक गिरोह बताने पर विहिप ने संरा की आलोचना की

विश्व हिंदू परिषद ने दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत स्थित आपराधिक गिरोह बताने पर संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की और प्रवासियों के मानवाधिकारों पर रिपोर्ट की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक द्वारा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को ‘‘भारत स्थित’’ आपराधिक गिरोह बताए जाने पर शुक्रवार को आपत्ति जताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कई बार‘‘भारत विरोधी बयान’’ देकर अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन विहिप ने प्रवासियों के मानवाधिकारों पर एक रिपोर्ट में भारत के बारे में की गई ‘‘अमर्यादित’’ टिप्पणियों को लेकर भी संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।