विभाजक ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना, नागरिकों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना जरूरी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने सामाजिक बुराइयों और नई चुनौतियों से निपटने, विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुटता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उभरती सामाजिक बुराइयों और नई चुनौतियों से निपटने, समाज को विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट करने तथा नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
मोदी ने यहां चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक विचार है। उन्होंने कहा कि ‘चिन्मय’ का अर्थ शुद्ध चेतना है। इसकी स्थापना स्वामी चिन्यानंद ने की थी, जिनकी दशकों लंबी यात्रा दैवीय संकल्पों से भी प्रेरित रही।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।