रांची : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाई गई सूचना सामग्रियों को बारीकी से देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में इस तरह की चित्र प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विजिटर बुक में अपने विचार भी दर्ज किए और प्रदर्शनी की सराहना की।



