
घर की रेकी कर सुबह दिया था वारदात को अंजाम
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे अपराधियों ने आदर्श नगर निवासी रमाशंकर सिंह के घर में घुसकर डकैती की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले घर की रेकी की थी। उन्होंने सुबह का समय चुना, जब घर के पुरुष सदस्य जॉगिंग के लिए बाहर जाते थे और बुजुर्ग घर में मौजूद रहते थे।
महिला आरोपी के पास मिले 2 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला आरोपी फिलहाल रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी। उसके पास से दो लाख रुपये नकद बरामद हुए, जबकि बाकी दो लाख रुपये अन्य आरोपियों के पास से मिले। इसके अलावा आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
बिहार और रांची में पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ बिहार और रांची में पहले भी डकैती के मामले दर्ज हैं। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस की जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


