नयी दिल्ली: मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले ‘बुकमायशो लाइव’ ने शुक्रवार को कहा कि गायक दिलजीत दोसांझ का ‘दिल्ली कॉन्सर्ट’ 30 अक्टूबर को तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

‘बुकमायशो लाइव’ के अनुसार, संगीत कार्यक्रम के लिए जो अनुमति ‘‘अस्थायी रूप से रोक दी गई थी’’, वह अब ‘‘पुनर्विचार करके दे दी गई है।’’


