5 लाख रुपये घूस लेते ED का अधिकारी और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, CBI ने बिछाया जाल

सीबीआई ने लखनऊ कार्यालय में तैनात ईडी के एक अधिकारी और हेड कांस्टेबल को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हड़कंप मच गया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ कार्यालय में तैनात एक अधिकारी और हेड कांस्टेबल को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंफोर्समेंट ऑफिसर दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी के रूप में हुई है।

बेटे को समन मिलने के बाद मांगी गई रिश्वत

सीबीआई के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को ईडी की ओर से अगस्त और सितंबर में दो समन भेजे गए थे। इसके बाद ईडी के हेड कांस्टेबल ने मामले में मदद करने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत की जांच के बाद CBI ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने पर सीबीआई लखनऊ ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को कथित तौर पर पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले में सीबीआई की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।