लातेहार में पेट्रोल पंप पर 40 फीट दूर से चली गोली, शीशा भेदकर दराज में घुसी, कर्मी की बची जान

झारखंड के लातेहार में अपराधियों ने 40 फीट की दूरी से पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी, जिससे कार्यालय में मौजूद कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में शुक्रवार की शाम राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली शीशे को भेदते हुए दराज में जा घुसी। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मी अभय यादव बाल-बाल बच गए।

करीब 40 फीट की दूरी से चलाई गोली

पेट्रोल पंप कर्मी अभय यादव के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 7:10 बजे की है। बाइक सवार दो अपराधी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे और करीब 40 फीट की दूरी से कार्यालय की ओर गोली चला दी। गोली लगते ही कार्यालय का शीशा टूट गया और गोली दराज में जा घुसी। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से पूछताछ की और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पेट्रोल पंप संचालक ने की कार्रवाई की मांग

पेट्रोल पंप संचालक लाल रंजन नाथ शाहदेव घटना के समय अपने आवास पर थे। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

गोलीबारी के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों में भय का माहौल है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।