केईसी इंटरनेशनल को पावरग्रिड कॉरपोरेशन से 2,872 करोड़ रुपये के ठेके मिले

केईसी इंटरनेशनल को पावरग्रिड कॉरपोरेशन से 2,872 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को चालू वित्त वर्ष में अब तक 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिल चुके हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) से 765 केवी पारेषण लाइन के डिजाइन, आपूर्ति करने और स्थापित किए जाने के लिए 2,872 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरपीजी समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक उसे कुल 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिल चुके हैं। इसमें पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार से मिले 9,500 करोड़ रुपये के ठेके शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।