जंतर मंतर हिंसा : न्यायालय की समिति पेलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े सबूतों पर गौर करेगी

जंतर-मंतर हिंसा मामले में उच्चतम न्यायालय की समिति 29 और 30 अक्टूबर को बैठक करेगी। इस दौरान पेलेट गन के कथित इस्तेमाल और महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न से जुड़े सबूत दर्ज किए जाएंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हुई हिंसा की जांच कर रही उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) 29 और 30 अक्टूबर को यहां दो दिवसीय बैठक करेगी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस दौरान प्रभावित लोगों की बात सुनी जाएगी और पेलेट गन के कथित इस्तेमाल तथा महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न से जुड़े सबूत दर्ज किए जाएंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।