नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय एक प्रायोगिक परियोजना के तहत, 12 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में लगभग 60,000 स्वयंसेवकों का एक नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करने के लिए सेना के साथ मिलकर अपनी तरह का पहला संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पहले चरण में शामिल राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के नागरिक सुरक्षा मास्टर प्रशिक्षकों को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।



