डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप, ‘सूर्या’ के टीजर की आलोचना

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर पर आईएमए और एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा को उचित ठहराने का आरोप लगाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : आईएमए और एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ के टीजर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें चिकित्सा क्षेत्र के भ्रष्टाचार को सामान्य और चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा को उचित ठहराया गया है।

डॉक्टरों ने सामग्री की निष्पक्ष समीक्षा करने और लागू कानूनों के तहत उचित सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की। रवि किशन सहित अन्य कलाकारों की भूमिका वाली यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसका टीजर सोमवार को जारी किया गया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।