नयी दिल्ली : भारतीय नौसेना तीन से पांच नवंबर तक यहां अपनी वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद का आयोजन करेगी।
इस दौरान कई देशों के विशेषज्ञ समुद्री विज्ञान, महासागरों के प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विचार-विमर्श करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन होगा।



