जमशेदपुर में लोन दिलाने के नाम पर ₹1.99 लाख की ठगी, फर्जी अधिकारी बनकर दिया वारदात को अंजाम

जमशेदपुर के मानगो में लोन दिलाने का झांसा देकर दुकानदार के खाते से 1.99 लाख रुपये निकालने का आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। मानगो डिमना रोड स्थित शिव शंकर बर्तन भंडार के मालिक राजेंद्र कुमार शर्मा के बैंक खाते से दो शातिर युवकों ने कथित तौर पर ₹1.99 लाख की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीराम फाइनेंस का अधिकारी बनकर जीता भरोसा

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, दो युवक राजेंद्र कुमार शर्मा के पास पहुंचे और खुद को प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान ‘श्रीराम फाइनेंस’ का अधिकृत अधिकारी बताया। आरोपियों ने उन्हें आसानी से लोन दिलाने का झांसा दिया और उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपियों ने लोन की प्रक्रिया के नाम पर राजेंद्र कुमार शर्मा से ₹199 का हस्ताक्षरित चेक मांगा। पीड़ित ने बिना किसी संदेह के ₹199 का चेक काटकर उन्हें सौंप दिया।

₹199 के चेक से खाते से निकाले ₹1.99 लाख

आरोप है कि चेक मिलने के बाद दोनों युवकों ने उसमें चालाकी से बदलाव कर ₹199 की राशि को ₹1,99,000 कर दिया। इसके बाद बैंक खाते से ₹1.99 लाख की निकासी कर ली गई।

मोबाइल पर मैसेज आने के बाद खुला मामला

बैंक खाते से बड़ी रकम कटने का संदेश मोबाइल पर आते ही राजेंद्र कुमार शर्मा को ठगी का पता चला। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और खाते का स्टेटमेंट निकलवाकर पूरी जानकारी ली। बैंक से मिली जानकारी के बाद उन्हें समझ आया कि लोन दिलाने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।