टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा 26 अक्टूबर से शुरू, यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक 26 अक्टूबर से नई ट्रेन सेवा शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़ेंगे, सांसद विद्युत वरण महतो हरी झंडी दिखाएंगे।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टाटानगर से राजस्थान की राजधानी जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक सीधी नई ट्रेन सेवा की शुरुआत 26 अक्टूबर को होगी।

यह ट्रेन दरअसल संतरा गाछी से शुरू होकर खातीपुरा (जयपुर) तक जाएगी और टाटानगर होकर चलेगी। इससे जमशेदपुर समेत झारखंड और बिहार के यात्रियों को राजस्थान की यात्रा के लिए एक नया रेल विकल्प मिलेगा।
26 अक्टूबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच निर्धारित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। टाटानगर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह ट्रेन जनता की सुविधा के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस नई रेल सेवा से यात्रियों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जयपुर जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। नई ट्रेन सेवा से खासकर राजस्थान जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और अन्य कामों से यात्रा करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Share This Article