सरायकेला: गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस के 650 बकायेदारों पर FIR की तैयारी, ₹4.50 करोड़ की होगी वसूली!

सरायकेला-खरसावां में गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस के 650 ऋणधारकों पर 4.50 करोड़ रुपये बकाया हैं। भुगतान के लिए दो सप्ताह की मोहलत और कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला-खरसावां: गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस से ऋण लेने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले करीब 650 ऋणधारकों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। दोनों लैम्पस पर कुल ₹4.50 करोड़ की बकाया राशि है। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।

दो सप्ताह में जमा करना होगा बकाया

सहकारिता विभाग की ओर से बकायेदारों को ऋण चुकाने के लिए दो सप्ताह का समय देने की तैयारी है। इस अवधि में गम्हरिया लैम्पस की बकाया राशि बैंक ऑफ इंडिया की आसंगी शाखा या पंजाब नेशनल बैंक की आदित्यपुर शाखा में जमा की जा सकती है।

गम्हरिया पर ₹2 करोड़, आदित्यपुर पर ₹2.50 करोड़ बकाया

उपलब्ध जानकारी के अनुसार गम्हरिया लैम्पस के लगभग 200 ऋणधारकों पर ₹2 करोड़ बकाया है वहीं, आदित्यपुर लैम्पस के लगभग 450 ऋणधारकों पर ₹2.50 करोड़ बकाया है। इस तरह कुल बकाया राशि लगभग ₹4.50 करोड़ है।

एकमुश्त भुगतान और किस्तों का विकल्प

राहत वाली बात ये है कि बकायेदारों को एकमुश्त भुगतान के अलावा मासिक किस्तों में ऋण चुकाने का विकल्प भी दिया जा सकता है। हालांकि, निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि प्रशासन का जोर बकाया ऋण की वसूली पर है, ताकि लैम्पस के वित्तीय कामकाज में सुधार हो सके और खाताधारकों को भी राहत मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।