झारखंड के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! 27 नवंबर से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, रेलवे ने जारी की अधिसूचना

झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में रेल से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। इसका असर खास तौर पर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है।

रेलवे ने जारी की अधिसूचना

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों पर चलेगा। इस काम के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है। रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।