वार्ड-45 में लाभुकों को दिए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, जानें क्या कहा पार्षद ने

रांची के वार्ड-45 में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पात्र लाभुकों को स्वीकृति पत्र बांटे गए। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हर पात्र परिवार को पक्के मकान का अधिकार दिलाने और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के संकल्प के साथ शनिवार को वार्ड संख्या-45 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban 2.0) के तहत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड के जरूरतमंद और पात्र लाभुकों को उनके पक्के घर के सपने को सच करने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे गए। एजी मोड़ डोरंडा स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड-45 के पार्षद नसीम गद्दी (पप्पू गद्दी) ने लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि वार्ड का कोई भी पात्र और जरूरतमंद परिवार इस कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे, ताकि हर गरीब परिवार को सुरक्षित और पक्का आवास मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।