रांची: झारखंड में रेल से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। इसका असर खास तौर पर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है।

रेलवे ने जारी की अधिसूचना
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों पर चलेगा। इस काम के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है। रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।


