कोडरमा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के चालक राज आर्यन को पुलिस ने भेजा जेल

नाबालिग आदिवासी छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले में घिरे कोडरमा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के चालक राज आर्यन को पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : नाबालिग आदिवासी छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद कोडरमा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पुलिस ने इस मामले में उनके करीबी और चालक राज आर्यन उर्फ छोटी उर्फ छोटू को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार राज आर्यन डॉ. अनिल के हर राज से वाकिफ था।

आरोप है कि उसने इस प्रकरण को दबाने का प्रयास किया। पीड़िता के घर जाकर धमकी और प्रलोभन देने तथा मेडिकल जांच से इनकार करवाने के पीछे भी उसकी ही भूमिका बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि डॉ. अनिल की गिरफ्तारी के बाद से ही राज आर्यन लगातार परिजनों को केस मैनेज करने की धमकी दे रहा था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।