जेटेट परीक्षा एक नवंबर को, रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे से

झारखंड में JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को होगी। रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी, जबकि 9 बजे के बाद प्रवेश बंद रहेगा। जानें जरूरी दिशा-निर्देश और प्रतिबंधित सामान।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जैक की ओर से इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले रिपोर्टिंग से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

रिपोर्टिंग और प्रवेश का समय तय

परीक्षा की रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह 9:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र और कुल पहचान पत्र (फोटो पहचान पत्र) लाना अनिवार्य किया गया है। जैक ने निर्देश दिया है कि बिना वीक्षक की अनुमति के कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकता। किसी भी अभ्यर्थी को ओएमआर शीट की गिनती पूरी होने के बाद ही बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। परीक्षा के दौरान यदि ओएमआर शीट से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी नजर आती है, तो परीक्षार्थी तुरंत इसकी सूचना वीक्षक को दें।

परीक्षा हॉल के भीतर इन चीजों पर रहेगी रोक

परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, किताब, नोट्स या अन्य किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन साथ लाने को कहा गया है। परीक्षा के लिए एक बार चयन की गई भाषा, विषय या श्रेणी में बाद में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।