जमशेदपुर: छठ महापर्व को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम ने खरकई नदी के घाटों की सफाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया है। मंगलवार को जयप्रकाश उद्यान घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, वार्ड पार्षदों, निगम कर्मियों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।
दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद नदी तट पर जमा पूजन सामग्री और कचरे को हटाया गया। छठ तक खरकई नदी के प्रमुख घाटों पर नियमित सफाई अभियान जारी रहेगा। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा बैरिकेडिंग की भी तैयारी की जा रही है।



