चक्रवात ‘अर्नब’ का रेल परिचालन पर असर! संबलेश्वरी एक्सप्रेस 31 अक्टूबर तक रद्द

चक्रवात अर्नब के असर से रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। संबलेश्वरी एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनें रद्द हैं, जबकि अन्य ट्रेनों के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। टाटानगर से होकर गुजरने वाली हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा ओडिशा आने-जाने वाली उत्कल, पुरुषोत्तम, संपर्क क्रांति, राजधानी और टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है। रेलवे ने दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ के मार्ग की दूरी घटाई गई है।
यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

Share This Article