धनबाद: दीपावली और छठ महापर्व को लेकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल त्योहारों के मौके पर विद्यार्थियों को लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं। कई परिवार त्योहार मनाने के लिए अपने गृह क्षेत्र जाने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में स्कूलों में छुट्टियों की तारीख जानना भी जरूरी हो गया है। धनबाद जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) और उससे संबद्ध कॉलेजों में भी छुट्टियों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इससे छात्रों और उनके परिवारों को त्योहार की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

स्कूलों में 9 दिनों तक की छुट्टी
दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए जिले के कई स्कूलों ने लगातार छुट्टियां देने का फैसला किया है। ज्यादातर निजी स्कूलों में 7 या 8 नवंबर से छुट्टियां शुरू होंगी, जो 16 से 18 नवंबर तक चलेंगी। हालांकि, अलग-अलग स्कूलों का छुट्टी कार्यक्रम अलग है।
स्कूलों में छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
- सरकारी स्कूल: 8, 9, 11 और 16 नवंबर
- राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर: 6 से 17 नवंबर
- किड्जी गार्डन, झरिया: 7 से 16 नवंबर
- क्रेडो वर्ल्ड स्कूल: 6 से 16 नवंबर
- डॉ. जे.के. सिन्हा मेमोरियल आईएसएल: 7 से 17 नवंबर
- ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, गोविंदपुर: 7 से 16 नवंबर
- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बैंक मोड़: 9 से 16 नवंबर
- क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर: 8 से 16 नवंबर
- केंद्रीय विद्यालय: 8, 9 और 11 नवंबर
- कार्मेल स्कूल, धनबाद: 8 से 16 नवंबर
- डी नोबिली स्कूल, सीएमआरआई: 8 से 16 नवंबर
- डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल: 6 से 18 नवंबर
- डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर: 8 से 16 नवंबर
- सरस्वती विद्या मंदिर, भूली: 7 से 17 नवंबर
- श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम, सरायढेला: 7 से 16 नवंबर
BBMKU और संबद्ध कॉलेजों में 12 दिनों का अवकाश
स्कूलों के अलावा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद और उससे संबद्ध कॉलेजों में भी त्योहारों के लिए लंबी छुट्टी निर्धारित की गई है। यहां 7 नवंबर से 18 नवंबर तक कुल 12 दिनों का अवकाश रहेगा।nइस दौरान विश्वविद्यालय और कॉलेजों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि, परीक्षा या किसी अन्य विशेष कार्य से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित संस्थान की आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी गई है। दीपावली और छठ के बीच मिलने वाली इन छुट्टियों से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को त्योहार मनाने, यात्रा की योजना बनाने और घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


