झारखंड में डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा और फार्मासिस्टों के निबंधन पर लगी रोक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश

झारखंड में डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा और नए फार्मासिस्टों के निबंधन पर रोक लगा दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा के आयोजन और नए फार्मासिस्टों के निबंधन (Registration) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा से जुड़ी कोई भी गतिविधि संचालित न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने यह कदम तब उठाया जब डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा के आयोजन और फार्मासिस्टों के निबंधन की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उच्च न्यायालय में मामला पहुंचा। अदालत ने इस मामले में आगामी आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा और निबंधन से जुड़ी आगामी प्रक्रियाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, परिषद के अध्यक्ष और समस्त सदस्यों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है तथा चेतावनी दी गई है कि स्थगन अवधि के दौरान यदि कोई प्रतिकूल निर्णय लिया गया या आदेश की अवहेलना की गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।